Advertisement

बीकानेर-स्थानीय किसानों ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को हल व मूंगफली की फसल की भेंट समर्थन मूल्य पर खरीद करवाने की मांग

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

शनिवार को बीकानेर के दौरे पर रहे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के पौत्र एवं वर्तमान में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को मुलाकात की। किसानों ने उनका स्वागत सम्मान करते हुए अपनी मांगों से अवगत करवाया। क्षेत्र के प्रमुख किसान रतीराम गोदारा, भंवर लाल गोदारा, रूपाराम जी गोदारा, लक्ष्मण गोदारा आदि ने जयंती चौधरी को मूंगफली की फसल और हल भेंट किया। इस मौके पर किसानों ने सरकार से आग्रह किया कि उनकी संपूर्ण मूंगफली की फसल को सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद करवाने की व्यवस्था की जाए। किसानों ने अपनी समस्याओं और फसलों के उचित मूल्य की मांग को लेकर मंत्री जी से मुलाकात की और सरकारी तंत्र से समर्थन की उम्मीद जताई। उनका कहना है कि समर्थन मूल्य पर तौल से किसानों को उचित लाभ मिल सकेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!