Advertisement

बीकानेर-नेशनल हाईवे 11 पर बस-ट्रक की आमने-सामने भिंड़त दो गंभीर घायल पढ़े पूरी अपटेड ख़बर

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

अभी कुछ देर पहले नेशनल हाइवे कितासर के पास एक बस व ट्रक की भिंड़त हुई जिसमे दो जने गम्भीर घायल हो गए बता दे की बस जयपुर से देशनोक बीकानेर की तरफ और ट्रक श्री डूंगरगढ़ से रतनगढ़ की तरफ जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी की बस व ट्रक के दोनो ड्राइवर अपने सीट पर ही फस गये जिनको मौके पर मौजूद लोगों व ट्रेक्टर द्वारा उन्हे बाहर निकाला गया। दोनो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये है तथा दोनो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये है। बस सवार यात्री देशनोक दर्शन के लिए जा रहे थे। मौक़े पर आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति, एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी तथा टॉल एम्बूलेंस मौके पर पहुंच गई। जहां से घायलो को उपजिला अस्पताल लाया गया। टक्कर में ट्रक ड्राइवर 55 वर्षीय वेदप्रकाश पुत्र रघुवीर सिंह निवासी दिल्ली तथा बस ड्राइवर धीरदेसर पुरोहितान निवासी 34 वर्षीय देवीलाल पुत्र लीछमाराम गंभीर घायल हुए है। दोनो को बीकानेर रेफर कर दिया है। गनीमत रही की हादसे में कोई मौत नही हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!