Advertisement

फर्जी मुकदमे और प्रशासन के उदासीन रवैया से परेशान दलित पत्रकार ने निकाली बैतूल से भोपाल तक न्याय पद यात्रा।

फर्जी मुकदमे और प्रशासन के उदासीन रवैया से परेशान दलित पत्रकार ने निकाली बैतूल से भोपाल तक न्याय पद यात्रा।

रिपोर्टर देवीनाथ लोखंडे- बैतूल

बैतूल।आज भी हमारे देश में उच नीच की राजनीति किस तरह से हो रही है उसका जीता जागता उदाहरण बैतूल में देखने को मिल रहा है जहां एक दलित पत्रकार के साथ की गई मारपीट और फर्जी मुकदमे दर्ज कराने से आहत पत्रकार द्वारा मुख्यमंत्री से न्याय मांगने बैतूल से भोपाल तक न्याय पद यात्रा निकाली गई।पीड़ित दलित पत्रकार का आरोप है कि उसके साथ अपने आप को अधिमान्य पत्रकार बताने वाले पिता पुत्र द्वारा मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।रामकिशोर दयाराम पवार और उसके पुत्र मोहित पवार द्वारा उस पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराएं गए हैं,जबकि मोहित पवार ने उसके साथ मारपीट कर गंदी गंदी जाति सूचक गलियां दी जिसका उसके पास प्रमाण है।
स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियों का उसे सहयोग मिल रहा है फिर भी किसी के दबाव में उसके साथ पक्षपात किया जा रहा है।
जिसके चलते आज उसके द्वारा भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को माल्यार्पण कर अन्न त्याग कर नंगे पैर अपने ऊपर हुए जुल्म और अत्याचार के खिलाफ न्याय पद यात्रा प्रारंभ की गई जो भोपाल सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समाप्त होंगी।
बैतूल के दलित पत्रकार राहुल नागले का कहना है कि उसके साथ पिता पुत्र पत्रकारों द्वारा मारपीट कर फर्जी मुकदमे दर्ज कराएं गए एवम उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है जिससे आहत होकर यह कदम उठाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!