Advertisement

सोनभद्र -प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगा घांस फूस का जंगल सफाई कर्मी नही जाते गांव में*

*प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगा घांस फूस का जंगल सफाई कर्मी नही जाते गांव में*

 

*ग्राम प्रधान की बड़ी लापरवाही विद्यालय परिसर का हैंडपंप खराब शौचालय अधूरा घर से पानी लेकर जाते है बच्चे स्कूल*

 

*सोनभद्र*/संतेश्वर सिंह/नंदू शर्मा

Mo 9580757830

विकास खंड नगवां के पहाड़ी ग्राम पंचायतों में शिक्षा का हाल बहुत खराब है उदासीन शिक्षा विभाग और ग्राम प्रधान की लापरवाही से नौनिहालों को शिक्षा ग्रहण करने में हो रही है भारी कठिनाई।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बैजनाथ के प्राथमिक विद्यालय में घांस फूस का जंगल लगा है ग्रामीण नंदू शर्मा ने बताया कि आज तक कोई सफाईकर्मी गांव में नही आया है ग्राम प्रधान और अधिकारियों के संरक्षण में घर पर रहकर ही अपने वेतन का लाभ उठा रहा है यही वजह है कि ग्राम पंचायत की नालियों सहित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा है हर रोज बच्चे इसी घांस फूस से होकर विद्यालय में प्रवेश करते है तमाम प्रकार के विषैले सापों के काटने का खतरा बना रहता है।

 

विद्यालय के भवन ऐसे है जैसे की कई दशकों से इनकी रंगाई पुताई नहीं की गई है जबकि हर वर्ष सरकार रंगाई पुताई हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रभारी प्रधानाचार्य के सह खातों में पर्याप्त धन देती है पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते प्रधानाचार्य द्वारा सरकारी धन का बंदर बांट कर लिया जाता है ।ग्राम पंचायत में सरकारी भवन ग्राम प्रधान के अधीन होते है ऐसे में इस प्रकार की लापरवाही में ग्राम प्रधान की मौन सहमति है।

ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय परिसर में लगा हैंडपंप वर्षो से खराब पड़ा है शौचालय भी अधूरा है गड्ढे भी अधूरे है उनको ढाका नही गया है पानी पीने के लिए बच्चे अपने घर से बोतल में पानी लेकर विद्यालय जाते है अधूरे पड़े शौचालय के वजह से बच्चे शौच के लिए बाहर जाते है।

एक ओर जहां सरकार हर वर्ष शिक्षा बच्चों के सम्पूर्ण विकाश के लिए भारी भरकम बजट खर्च कर रही है वही ग्राम प्रधान और शिक्षा विभाग के मिलीभगत से सरकारी धन का बंदर बांट कर लिया जाता है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालय परिसर में साफ सफाई और पेयजल की व्यस्था करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित करने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!