सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर
श्री करणी गो सेवा समिति कोटासर के गौशाला के भामाशाह ओमप्रकाश जोशी एवं दिनेश कुमार लुणावत गंगाशहर ने 2100 रुपये की राशि समर्पित कर एक कड़ाई लापसी भंडारे में सहयोग किया। समाजसेवी श्याम सुंदर सुथार दुलचासर हाल चेन्नई ने 2100 रुपये की राशि समर्पित कर एक कड़ाई लापसी भंडारे में सहयोग किया। 4200 रुपये की राशि समर्पित कर लखोटिया परिवार नोखा ने लड्डू गोपाल के नाम से 2 कड़ाई लापसी भंडारे में सहयोग किया 2100 रुपये की राशि केदारमल मूंधड़ा दुलचासर 2100 रुपये की राशि राजकुमार पेड़ीवाल गुवाहाटी,2100 रुपये की राशि समर्पित अर्जुन पुत्र पहलाद सुथार दुलचासर हाल बड़ोदरा ने सामूहिक तीन बोरी खल भंडारे में सहयोग किया। 1100 रुपये की राशि रामेश्वर लाल पुत्र कोजाराम सुथार दुलचासर 1100 रुपये की राशि मोहनलाल धामू सुथार दुसारण पीपासरिया हाल बॉम्बे,1100 रुपये रामलाल सुथार बेनीसर हाल बॉम्बे, 1100 रुपये की राशि बुसिया परिवार दूसारना पीपासरिया ने समर्पित कर 1 क्विंटल सामूहिक खल भंडारे में सहयोग किया। बीकानेर से पधारे 9 गो सखाओं ने हरा चारा व गुड़ चुरी का भंडारा कर 9 दिवसीय नवरात्रि पर्व पर खल भंडारे का शुभ संकल्प लिया। बीकानेर निवासी पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा,हनुमान प्रसाद सुथार,अरविंद सिंह शेखावत सुनील कुमार माथुर,नीरज सिंह,अतुल कुमार गोयल,मोहित कुमार गोस्वामी,अजय कुमार पुरोहित महेंद्र कुमार तिवारी नोखा,वेद प्रकाश भादू,मास्टर शुभम सहित बीकानेर से संघ के रूप में गौशाला में पधारे तथा हरा चारा व गुड़ चूरी का पावन भंडारा शारदीय नवरात्रि पर्व पर 9 दिन लगातार गौ माताओं को खल भंडारा करने संकल्प लिया। गौशाला के भामाशाह श्याम सुंदर सुथार,सुखराम सुथार कार्तिकेय सुथार दुलचासर गौशाला परिसर में पधारे सभी भामाशाहों ने अमावस्या पर सामूहिक रूप से गो पूजन कर गुड़ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। 1300 रुपये की राशि राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर,1300 रुपये की राशि श्याम सुंदर सुथार दुलचासर हाल चेन्नई,1300 रुपये श्री राम सुथार दुलचासर हाल नेपाल,500 रुपये की राशि रौनक तोषनीवाल 500 रुपये की राशि व एक पेटी गुड़ गुप्त दान कर गौ सेवा में सहयोग किया गौशाला पधारे सभी भामाशाहों को दुपट्टा पहना कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गोपालक परिवार प्रेम देवासी जेठू सिंह चौहान ओम सिंह भाटी एवं गौशाला से जुड़े ग्राम वासियों ने किया गौ सेवा में बढ़ चढ़ कर सहयोग किया गौशाला सेवा समिति ने सभी भामाशाहों का आभार जताते हुए मंगलकामना की।

























Leave a Reply