Advertisement

बीकानेर-1.सूर्या पब्लिक स्कूल ने केक काटकर मनाई राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती 2. कच्चा जोहड़ में पौधरोपण कर नगरपालिका ने एक पेड़ माँ के नाम लगाने का दिया संदेश। 3.सामाजिक संस्था डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने मनाई राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.सूर्या पब्लिक स्कूल ने केक काटकर मनाई राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती

श्रीडूंगरगढ़।कस्बे के सूर्या पब्लिक स्कूल में बुधवार को महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयन्ती केक काटकर कर मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संस्था प्रधान मूलचन्द स्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गांधी और शास्त्री के बताए रास्ते का अनुसरण करना चाहिए।इस दौरान शाला के शिक्षक दिलीप मीणा, नदीम चेजारा,राजूराम भार्गव,बाबूलाल स्वामी,जगदीश प्रजापत श्रीमती नीतू सोनी,सुश्री मनीषा दर्जी,अंकिता प्रजापत, नेहा स्वामी,दिव्या स्वामी एवं वंदिता स्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

2. कच्चा जोहड़ में पौधरोपण कर नगरपालिका ने एक पेड़ माँ के नाम लगाने का दिया संदेश।

नगरपालिका ने स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर बुधवार को आज गांधी व शास्त्री जयंती पर महापुरूषों के नाम पौधा लगाया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने नागरिकों को एक पेड़ माँ के नाम लगाने व उसका पालन करने का संदेश दिया। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में कच्चा जोहड़ क्षेत्र पर पौधारोपण किया गया। शर्मा ने कहा कि पूरे नगर में हर घर में पौधारोपण को स्थान दिया जाना चाहिए। ईओ अविनाश शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान पार्षद रजत आसोपा, मघराज तेजी, प्रकाश मलघट, गोपाल छापोला, श्यामसुंदर पुरोहित, कमल चांवरिया सहित पालिका कर्मी शामिल हुए।

3.सामाजिक संस्था डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने मनाई राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेल फेयर ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जंयती मनाई गई इस अवसर परसंस्था के सदस्यों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा गांधीजी के बारे में बताते हुए अहिंसा व सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं शास्त्रीजी के बारे में बताकर सादा जीवन उच्च विचार की भावना के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी इस अवसर टीम के सदस्य अमीर खान क्यामखानी रोशन अली खाजू खा मनोज चोपदार जावेद क्यामखानी अकबर सतार प्रेम सारस्वत जाकिर पार्षद व
विजन लाइब्रेरी के सस्थापक देव पुनिया व जी के गुरु हीर पूरी गुसाई प्रवीण पूनिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!