*मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायतों का जल निगम लगा रहा है फर्जी झूठी आख्या*
*अपनी नाकामी छुपाने के लिए झूठी आख्या प्रेषित कर प्रदेश सरकार को कर रहा गुमराह जल निगम सोनभद्र*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र विकास खंड नगवां के कई ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन नल जल योजना से ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है कही पाइप बिछाया गया है तो कनेक्शन नहीं दिया गया है कही टोटी लगी है पर अभी तक एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है।
दुल्लहपुर रोड से गोटी बांध मार्ग में आधा दर्जन ऐसे घर है जिन्हे नल जल योजना से पानी नहीं मिल रहा है एक वर्ष से कनेक्शन के लिए परेशान है लोग फोन कर अपना आधार भी दे दिया जल निगम के अधिकारी कर्मचारियों को पर आज तक उन्हे कनेक्शन नहीं मिल पाया है लोगों का कहना है कि जो लोग पैसे दे रहे है कर्मचारियों को उन्ही लोगों को कनेक्शन दिया जा रहा है कुछ ऐसे जगह कनेक्शन दिए गए हैं जहां कोई घर नही है ।
ऐसा ही हाल ग्राम पंचायत सरई गढ़ के सोनबरसा दलित बस्ती में आज तक एक बूंद पानी नही मिल पाया है और ग्राम पंचायत सिकरवार के सड़ सोत में दलित बस्ती के निवासी सीताराम पासवान, जालिम, मरछु राम शारदा ,अशोक भारती आदि लोगों के घरों में एक भी बूंद पानी आज तक नहीं मिला है जल निगम द्वारा अपनी नाकामी छुपाने में लगा हुआ है सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगाकर अपनी जेब भरने में लगे है अधिकारी इन सब मामलों को लेकर जल निगम एक्सियन से वार्ता करना चाहो तो उनका नंबर व्यस्त ही बताता है जब कोई व्यक्ति इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करता है तो अधिशाषी अभियंता द्वारा झूठी आख्या प्रेषित कर मामले का इतिश्री कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जाता है।
नगवां के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में बसा ग्राम पंचायत बैजनाथ का हाल तो बहुत बुरा है वहां के लोग नदी नालों और कुआं का दूषित पानी पीकर अनेक प्रकार की संक्रामक बीमारियों को न्योता देते है जहां आज हमारा देश डिजिटल होता जा रहा है वही जल निगम की भारी लापरवाही और भ्रष्ट अधिकारियों के वजह से लोग आदिकाल जैसा जीवन यापन करने को मजबूर है लोगों का कहना है कि पानी की समस्या अगर दूर नहीं होती है तो हम लोग जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा जिलाधिकारी कार्यालय से धरना प्रदर्शन खत्म नहीं किया जायेगा।














Leave a Reply