Advertisement

सुसनेर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया समर्पण दिवसः पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर ग्राम नांदना में कार्यक्रम आयोजित कर घर-घर जाकर चलाया सदस्यता अभियान

www.satyarath.com

25.9.2024
बुधवार
सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर मनोज कुमार माली सुसनेर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया समर्पण दिवसः पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर ग्राम नांदना में कार्यक्रम आयोजित कर घर-घर जाकर चलाया सदस्यता अभियान

 

www.satyarath.com

सुसनेर। बुधवार 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओ समर्पण दिवस के रूप में मनाया। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीयो ने सुसनेर विधानसभा के समीपस्थ ग्राम नांदना में सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर घर घर जाकर नए सदस्यों को जोड़ा।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह ने अपने सम्बोधन में बताया कि दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्र जीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला सदस्यता अभियान प्रभारी एवं जिला महामंत्री कैलाश कुम्भकार ने अपने सम्बोधन में सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी देकर सभी कार्यकर्ताओं से लक्ष्य पूरा करने के अभियान में जी जान से लग जाने का आग्रह किया।
इस अवसर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुसनेर ने मण्डल में चलाए गए सदस्यता अभियान की जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम को जिला लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला ने अपने सम्बोधन में उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की पंडित उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहें थे। भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत ने उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी।
मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल ने अपने संबोधन में कहा कि वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी।
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी एवं महेश शर्मा, जिला मंत्री गिरिजाशंकर राठौर, किसान मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव एवं मुकेश चौधरी आदि ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने सम्बोधन में कहा की एकात्म मानववाद प्रत्येक मनुष्य के शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का एक एकीकृत कार्यक्रम होता है। उन्होंने कहा कि भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में पश्चिमी अवधारणाओं जैसे व्यक्तिवाद, जनतंत्र, समाजवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद पर निर्भर नहीं हो सकता।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पूर्व जनपद अध्यक्ष चन्दरसिंह कांवल, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष अमरसिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष कालूसिंह सिसोदिया गणेशपुरा, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भ्यांजा, पार्षद प्रतिनिधि युगलकिशोर परमार एवं अर्जुन जादमे, पूर्व सरपंच विक्रमसिंह जाट, रामलाल यादव खेरिया, पीरूलाल गायरी, अशोक अटल, कायरा सरपंच बलराम जादमे आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी ने किया एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल महामंत्री एवं ग्राम पंचायत नांदना के सरपंच पीरूलाल गोहाटीया ने किया। सभी अतिथियों द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।
चित्र 1 व 2 : ग्राम नांदना में भाजपा सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह।
चित्र 3 : पण्डिय दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा के सदस्य बनाते पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह।
चित्र 4 : ग्राम नांदना में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते भाजपाई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!