Advertisement

सुसनेर भाजपा महिला मोर्चा ने ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर बनाये भाजपा के सदस्य

25.9.2024
बुधवार
सत्यार्थ न्यूज
रिपोर्टर मनोज कुमार माली सुसनेर

भाजपा महिला मोर्चा ने ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर बनाये भाजपा के सदस्य

 

भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर के निर्देश एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के नेतृत्व में बैठक संपन्न*

सुसनेर-सोयतकलां। बुधवार 25 सितंबर को जनसंघ एवं भाजपा के पितृ पुरुष एवं एकात्मकता मानवता वाद के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के आव्हान पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर के निर्देश एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के सुसनेर एवं सोयतकलां मण्डल के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों से घर घर सम्पर्क कर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया। कार्यक्रम के तहत स्टाल लगा कर लोगों को नमो एप के माध्यम से भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा ने कहा कि भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं परिवार है और इसका मूल उद्देश्य भाजपा के राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का जनता के बीच विस्तार करना है। भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव में काम नहीं करते हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री साक्षी विक्रम सकलेचा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा स्थापना काल के समय से हीं राजनैतिक सुख हासिल करने के लिए, बल्कि मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करती है। महिला के साथ हर वर्ग को भाजपा से जोड़ा जा रहा महिला मार्चा के सदस्यों ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक हर वर्ग और धर्म के लोगों को भाजपा का सदस्या बनाना। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शकुंतला गुप्ता ने इस अवसर पर जानकारी दी की आज 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती है और पार्टी द्वारा विशेष रूप से हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये भाजपा मंडल अध्यक्ष सोयतकलां मोहनसिंह गुंदलावदा ने महिला मोर्चा की पूरी टीम से अपील की कि सभी अपने बूथों पर सदस्यता अभियान चला कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। यही दीनदयाल उपाध्याय को उनके जन्म जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सदस्यता कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल उपाध्यक्ष डाली बाई, मण्डल महामंत्री दुर्गा जाटव के साथ अतिथियों ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ के साथ घर घर जाकर भाजपा के सदस्य बनाये। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत सरपंच मुकेश राठौर ने किया। उक्त जानकारी भाजपा महिला मोर्चा सुसनेर मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार एवं सोयतकलां महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ममता विश्वकर्मा ने दी।
चित्र : सोयतकलां मण्डल के ग्रामो में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपडा सदस्यता अभियान चलाते हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!