Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ पुलिस का होटल पर छापा अवैध डोडा पोस्त सहित एक गिरफ्तार

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ कारवाई करते हुए एक युवक को दबोचा । रेंज आईजी ओमप्रकाश जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक के सुपरविजन में चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कारवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने बीकानेर रोड स्थित न्यू गोस्वामी होटल पर छापा मारकर आरोपी राधेश्याम पुत्र शिव गिरी गोस्वामी निवासी जेतासर को दबोचा लिया है और उसके कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त चुरा जब्त किया गया है आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर धर्मपाल वर्मा कांस्टेबल अनिल कुमार पुनीत कुमार महिपाल ड्राइवर रामनिवास की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!