न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना
पिपरई महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित।
खबर जिला अशोकनगर से

शासकीय महाविद्यालय पिपरई जिला अशोकनगर में स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंर्तगत मेगा ड्राइव कार्यक्रम हुआ। जिसमें जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ अतुल गुप्ता , जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रविन्द्र शुक्ला, मोतीलाल धाकरे , रविन्द्र सर सहराई कॉलेज से गणमान्य नागरिक समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ समस्त स्वयंसेवक उपस्थित थे। जिसमें वृहत मेगा ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता रैली व सफाई अभियान कराया गया। साथ ही जिला संगठक डॉ अतुल गुप्ता द्वारा सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया। प्राचार्य राजमणि यादव द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा किया गया। आभार सहायक प्राध्यापक डॉ मिथलेश राजौरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डा अजब सिंह राजपूत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। खबर एवं विज्ञापन के लिए शाका भाई से संपर्क करें 8358 9440 72
















Leave a Reply