Advertisement

पश्चिम बर्दवान : अजय नदी पर अस्थाई सेतु मरम्मत कर आवागमन शुरू।

www.satyarath.com

• अजय नदी पर अस्थाई सेतु मरम्मत कर आवागमन शुरू।

www.satyarath.com

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा शिवपुर और बीरभूम इलम बाजार के जयदेव केंदुली स्थित अजय नदी पर बीरभूम प्रशासन द्वारा अस्थाई सेतु का निर्माण कर बुधवार से पुनः आवागमन शुरू कर दिया गया है। इससे दोनों जिलों के लोगों में खुशी देखी जा रही है। बरसात के कारण तथा झारखंड में छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण उक्त नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। इसके बाद मौजूद अस्थाई सेतु टूट कर नदी के बहाव में बह गया था। नदी का जलस्तर कम होने के बाद बीरभूम जिला प्रशासन द्वारा अस्थाई सेतु का पुनः निर्माण कर दिया गया है। इसके साथ ही आज से पुनः लोगों का आवागमन शुरू हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!