Advertisement

पूर्व बर्दवान : बुदबुद में कारखाने में श्रमिक की मौत मुआवजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन।

www.satyarath.com

• बुदबुद में कारखाने में श्रमिक की मौत मुआवजा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद थाना इलाके के देवशाला इलाके में मौजूद एक कारखाने में काम करते समय शुक्रवार को एक श्रमिक की मौत की घटना के बाद कारखाना के श्रमिकों में आक्रोश फैल गया। मृतक श्रमिक के शव को कारखाना के मुख्य गेट पर रख कर मुआवजा और मृतक के परिवार को नौकरी की मांग की गई। इसके कारण कारखाना परिसर में उत्तेजना और तनाव की स्थिति कायम हो गई। पुलिस ने मृतक श्रमिक का नाम सुजीत महतो (30) बताया है। सुजीत मूल रूप से बांकुडा का रहने वाला था। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने मृतक के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा और कारखने में सुरक्षा की मांग की। उनकी शिकायत है कि इस तरह का हादसा बार-बार हो रहा है। लेकिन कारखाना प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। श्रमिकों का कहना है कि जब तक अधिकारी उचित मुआवजे का आश्वासन नहीं देंगे तब तक शव को उठाने नहीं दिया जाएगा। इसी मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। सूचना मिलने के बाद बुदबुद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रही है। हालांकि श्रमिकों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आश्वासन मिलने के बाद ही शव उठाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!