• शौच करने गई युवती का गला कटा अवस्था में मिला शव जांच में जुटी पुलिस, आदिवासियों द्वारा थाना घेराव।
पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना इलाके के नांदूर झपानतला में बुधवार देर शाम घर के पीछे ही जंगल में शौच करने गई एक युवती का गला कटा अवस्था में शव मिलने की घटना के बाद उक्त इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार को घटना के प्रतिवाद में स्थानीय आदिवासियों ने थाना घेराव कर विक्षोभ जताया। घटना के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम हेतु बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गुरुवार सुबह भेज दिया। पुलिस ने मृतक युवती का नाम प्रियंका हांसदा (25) बताया गया है। यह घटना कैसे घटी इस लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पारिवार के लोगों का कहना है की गत 12 अगस्त को ही प्रियंका बेंगलुरु से बर्दवान अपने घर लौटी थी। कल देर शाम घर के पीछे शौच करने के बाद काफी देर तक उसके नही आने पर परिवार के लोग जब उसे खोजते हुए वहा पहुंचे तो प्रियंका का गला कटा और रक्त रंजित अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस इस हत्या की घटना को लेकर जांच में जुट गई है। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन हाथों में लाठी डंडा तीर धनुष लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों ने बर्दवान सदर थाना का घेराव कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते नजर आए। इस बाबत आदिवासियों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है की यदि दो दिनों के भीतर हत्यारे को गिरफ्तार नही किया गया तो वे लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
Leave a Reply