श्रावस्ती ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग
श्रावस्ती। भाजपा कार्यालय भिनगा में बुधवार को आयोजितकार्यशाला में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा मौजूद रहे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जुटने की अपील की।कार्यशाला में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112 वें संस्करण में हर घर तिरंगा अभियान से हर व्यक्ति को जोड़ने का आह्वान किया। कहा, यह अभियान भारत की आजादी के पर्व पर लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने को चलाया जा रहा है। 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा, महापुरुषों व स्मारकों की स्वच्छता व माल्यार्पण कार्यक्रम, 14 अगस्त को देश की विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी व प्रदर्शनी तथा प्रत्येक घर में तिरंगा लहराने का कार्यक्रम है। इसमें जिले के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग, जिला और मंडल के कार्यकर्ताओं को हिस्सा लेना चाहिए। कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक राम फेरन पांडेय, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश परिषद सदस्य जगदंबिका वर्मा, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, सरिता सिंह, संजू तिवारी व नेकराम पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे

















Leave a Reply