Advertisement

वाराणसी। सावन के दूसरे सोमवार को 3.9 लाख भक्तों ने विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, चिलचिलाती धुप और भयंकर गर्मी के मौसम के कारण पिछले साल से कम हुए दर्शनार्थी

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। सावन के दूसरे सोमवार को 3.9 लाख भक्तों ने विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, चिलचिलाती धुप और भयंकर गर्मी के मौसम के कारण पिछले साल से कम हुए दर्शनार्थी

वाराणसी। सावन के दूसरे सोमवार को 309716 भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन और जलाभिषेक किया। रविवार की रात से ही कांवडियों व भक्तों की लाइन लगी रही। हालांकि दिन में भक्तों की संख्या कम रही। इसकी वजह से आधे घंटे में ही बाबा का दर्शन लोगों को मिल गया। पिछले साल की तुलना में यह संख्या आधी है। पिछले साल सावन के दूसरे सोमवार को लगभग 6 लाख भक्तों ने दर्शन और जलाभिषेक किया था। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को केदारनाथ धाम में हुई विशेष पूजा, श्रद्धालुओं में उत्साह सावन के दूसरे सोमवार को बाबा का गौरीशंकर स्वरूप में श्रृंगार किया गया था। बाबा के दर्शन के लिए रविवार की रात से ही श्रद्धालु काशी पहुंचने लगे। रात में ही लाइन में लग गए। भोर में मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए। भोर से शुरू दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहा। सुबह 10 बजे तक कतार लंबी रही, लेकिन दिन में श्रद्धालुओं की संख्या थोड़ी कम हो गई। ऐसे में लोगों को आधे घंटे में ही दर्शन मिल गया। दरअसल, सावन में जेठ जैसी तीखी धूप, गर्मी और उमस हो रही है। प्रतिकूल मौसम की वजह से भी भक्तों की संख्या घटी है। सावन सोमवार के दर्शन-पूजन को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!