Advertisement

वाराणसी : ट्रक चालक को मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन को ग्रामीणों नें पकड़ा, पुलिस नें भेजा जेल…

www.satyarath.com

ट्रक चालक को मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन को ग्रामीणों नें पकड़ा, पुलिस नें भेजा जेल…

www.satyarath.com

वाराणसी। रोहनियां थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौकी अंतर्गत घमहापुर हाइवे पर ट्रक चालक को मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन शातिरों को पुलिस नें गिरफ्तार किया है। तीनों को स्थानीय ग्रामीणों नें ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रकरण के मुताबिक, हाईवे पर आदर्श ढाबा के पास रविवार को सुबह बाइक सवारों नें सड़क के किनारे खड़ी गिट्टी लदी ट्रक में घुसकर ट्रक चालक रामनिवास गुप्ता निवासी कुशीनगर को बाइक सवार तीन लोगों ने मारपीट कर उसके पास से 1750 रुपया छीन लिया। ट्रक चालक के शोर मचाने पर आस पास के लोग जुट गये और रुपया छीन कर भाग रहे तीनों लोगों को बाइक समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मोहन सराय चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार नें पकड़े गए भभुआ बिहार निवासी राहुल तिवारी, हर्षित तिवारी, प्रियांशु पांडेय सहित तीनों अभियुक्तों को चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

रिपोर्टर “प्रदीप शुक्ल” की रिपोर्ट 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!