सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
बारिश के मौसम में हाइवे पर हादसे की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। सरदारशहर रोड़ स्टेट हाईवे 6 पर जेतासर गांव के पास हुए हादसे में एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर जेतासर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम मौके पर पहुंचे और घायल युवक को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लाया गया जहां युवक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान जेठदास पुत्र बजरंग दास निवासी जेतासर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक फिसलने से हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल बलबीर काजला कांस्टेबल राकेश कुमार, बद्रीलाल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली ।


















Leave a Reply