Advertisement

शाहजहांपुर : बच्चे पर तमंचा तान कर मुर्गीदाना व्यापारी के घर में पड़ी डकैती।

www.satyarath.com

रिपोर्टर सुशील कुमार यादव

स्थान – खण्डपारी

तहसील – पुवायां

जिला शाहजहांपुर

बच्चे पर तमंचा तान कर मुर्गीदाना व्यापारी के घर में पड़ी डकैती।

www.satyarath.com

शाहजहांपुर मोहम्मद लाइक का लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज में मुर्गीदाना का कारोबार है, पांच बदमाश मोहम्मद लाइक के पड़ोसी नौशाद के बंद मकान से होते हुए मोहम्मद लाइक के घर की छत पर आ गए और सीढ़ियों से उनके कमरे तक पहुंचे कमरे में सो रहे मोहम्मद लाइक, उनकी बेटी हुशन बानो और बेटा सलमान को जगाने के बाद बदमाशों ने उन्हें डरा दिया दूसरे कमरे में सो रही दो अन्य बेटियों को भी उसी कमरे में लाकर सभी को बंद कर दिया फिर बदमाशों ने कमरों की तलाशी लेना शुरू किया अलमारी के लाकर की चाबी लेने के लिए बदमाशों ने सलमान पर तमंचा तान दिया इससे घबराकर मोहम्मद लाइक ने बदमाशों को चाबी सौंपी दी फिर डकैतों ने लाकर में से 1 लाख 70हजार नगद रुपए और सात आठ लाख रुपए के गहने और बच्चों की गुल्लक में से 20 हजार रुपए निकाल लिए बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाया जिससे आसपास के लोग आए आरसी मिशन थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 310 (2) के तहत केस दर्ज किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!