Advertisement

पश्चिम बर्दवान : कांकसा परिक्षेत्र के लौह कारखाने में करंट लगने से श्रमिक की मौत।

www.satyarath.com

कांकसा परिक्षेत्र के लौह कारखाने में करंट लगने से श्रमिक की मौत।

www.satyarath.com

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के बास कोपा स्थित एक लौह कारखाने में गुरुवार को काम करते समय कारखनाक भीतर करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक श्रमिक का नाम मनोज महतो (27) बताया है। मनोज मूल रूप से राज्य के पुरुलिया का रहने वाला था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर पुलिस तथा कारखाने के अन्य श्रमिकों ने बताया की गुरुवार सुबह लौह कारखाने में काम करने के दौरान एक श्रमिक मनोज करंट की चपेट में आकर मूर्छित होकर पड़ा हुआ था। अन्य श्रमिकों ने उसे देखा और उसे बरामद कर दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!