Advertisement

वाराणसी । इंग्लिशिया लाइन, लंका वाहन स्टैंड की विभागीय वसूली, एम-पॉश डिवाइस से वसूला जाएगा स्टैंड शुल्क

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी । इंग्लिशिया लाइन, लंका वाहन स्टैंड की विभागीय वसूली, एम-पॉश डिवाइस से वसूला जाएगा स्टैंड शुल्क

वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने इंग्लिशिया लाइन एवं लंका वाहन स्टैंडो की वसूली विभागीय के निर्देश दिए हैं। एम-पॉश मशीन से स्टैंड शुल्क की वसूली की जाएगी। कर्मचारियों को एम-पॉश डिवाइस उपलब्ध करा दी गई है। प्रभारी राजस्व एवं सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने दोनो वाहन स्टैंडो पर 13 कर्मचारियों की तैनाती की है। सभी कर्मचारियों को एम-पाश डिवाइस उपलब्ध करा दी गयी है, जिनके माध्यम से ई-रिक्शा, आटो रिक्शा इत्यादि वाहनों से शुल्क वसूले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। सहायक नगर आयुक्त के द्वारा सभी ई-रिक्शा, आटो रिक्शा चालकों से भी आग्रह किया गया है कि वे वाहन स्टैंड का शुल्क रसीद एम-पास डिवाइस से ही जमा करें। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि यदि कोई भी ई-रिक्शा एवं आटो रिक्शा वाहन चालक से नगर निगम के लगे 13 कर्मचारियों की ओर से मशीन के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से शुल्क लिया जाता है तो कोई भी नागरिक नगर निगम के कन्ट्रोल रूम नम्बर 1533 पर शिकायत कर सकता है। नगर निगम त्वरित कार्रवाई करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!