• दहेज प्रताड़ना के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज।
शाहजहांपुर – पुवायां थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाला गांव पकड़िया हकीम के रहने वाले राजेश कुमार की पुत्री रुबी देवी की शादी 17 मई 2018 को थाना क्षेत्र मोहम्मदी के अन्तर्गत आने वाला गांव सिसोरा के रहने वाले बागीश कुमार के साथ में हुई थी, शादी के कुछ दिन व्यतीत होने के बाद से ही ससुराल के लोग बुलेट मोटरसाइकिल और फ्रिज की डिमांड करने लगे थे,12 फरवरी 2024 को ससुराल के लोगों ने रुबी देवी को पीट पीट कर घायल कर दिया, 12 जुलाई 2024 को रुबी देवी के माता-पिता सिसोरा गांव में आए और रुबी देवी की ससुराल के लोगों को समझाने का प्रयास किया तो रुबी देवी का पती बागीश कुमार, ससुर नंदलाल,सास रामवती, झगड़ा करने लगे और जेवर, कपड़े, आदि छीन कर रुबी देवी और उसके माता पिता को घर से बाहर निकाल दिया।
Leave a Reply