फीरोजाबाद बुधवार दिन कुछ इसी तरह का रहा,सुबह 5 बजे हल्की बूंदा बांदी जिससे अटल पार्क और गांधी पार्क टहलने वालों के कदम ठिठके मगर कुछ लोग जो जुनूनी होते है टहलने के व्यायाम करने के उनके कदम नहीं रुके और वह पार्क में घूमने निकल आए। अखबार वाले रुक रुक कर हो रही बूंदा बांदी में रुक कर अपनी अखबार को पन्नी से ढकते नजर आए।
ऐसा दो बार सुबह हुआ पहले 5 बजे फिर 6 बजे एक बच्चो के स्कूल जाने की तैयारी में अभिभावक सोचने पर मजबूर हो गए ,स्कूल भेजे या नही मतलब मौसम कर रहा अपने काबू दोपहर में भयंकर ,धूप,उमस ,गर्मी , लोग सिर ढकने और बिना काम घर बैठने को मजबूर ।
मतलब मौसम ने किया काबू
शाम को फिर बूंदा बांदी लगभग 5 बजे , लोग राहत की उम्मीद कर रहे थे , मौसम का जादू और काबू फिर शुरू , बूंदा बांदी 5 मिनट में बंद ,उमस से जान निकलने की नौबत मतलब बुधवार का दिन मौसम के जादू और काबू के नाम हो गया।
Leave a Reply