Advertisement

वाराणसी। कैसे पूरी होगी आस्था जहा विकास का नाम होने के बावजूद सहर के कई इलाकों में सड़के छतिग्रस्त हो रही आगमी त्यौहारों में सावन में कांवड़ियां रूट पर मलबा, धंसी सड़क; पंचक्रोशी मार्ग के अर्दली बाजार-पांडेयपुर में परेशानी

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। कैसे पूरी होगी आस्था जहा विकास का नाम होने के बावजूद सहर के कई इलाकों में सड़के छतिग्रस्त हो रही आगमी त्यौहारों  सावन में कांवड़ियां रूट पर मलबा, धंसी सड़क; पंचक्रोशी मार्ग के अर्दली बाजार-पांडेयपुर में परेशानी

वाराणसी। बारिश के बाद वाराणसी के कई इलाकों में जलजमाव और सड़क धंसने की समस्याएं आ रही हैं। सावन भी नजदीक है। इस पवित्र माह में सड़कों की खराबी के कारण कष्ट उठाने पड़ेंगे। अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आस्था के इन मार्गों पर पर चलकर कांवरियों को दिक्कतें होंगी। कांवरिया रूटों पर कहीं मलबा पड़ा है तो कहीं सड़क धंस गई है। सावन के महीने में जलाभिषेक करने वाले कांवरियों को इस बार भी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। खासकर शिव मंदिर जाने वाले मार्गों को अब तक सुधारा नहीं गया है। जबकि पीडब्ल्यूडी सहित सभी विभागों को हिदायत दी गई है सावन शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लें। लेकिन अब तक जिम्मेदारों ने सुधि नहीं ली है।केदारेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग पर मलबा रखा है। इस मंदिर मार्ग पर हाल ही में सीवर की लाइन डाली गई थी। इसके चलते यहां खोदाई की गई थी। काम कराने के बाद मलबा वहीं छोड़ दिया गया है। इसी प्रकार पंचक्रोशी मार्ग केगिलट बाजार केपास गड्ढा हो गया है। जिसे अब तक पीडब्ल्यूडी की ओर से नहीं बनवाया गया है। शहर के मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी के पास हैं जबकि लिंक मार्ग नगर निगम के पास है। ज्यादातर मुख्य मार्गो की हालत खराब है। शहर के अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। इन खराब सड़कों के कारण जलभराव भी हो रहा है। गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालक असंतुलित हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि कांवरिया रूटों की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही सभी मार्गों को दुरुस्त करा लिया जाएगा। नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर केआस पास व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। जहां मलबा पड़ा था। उसे हटवाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। आगे पाइप डालने के बाद गड्ढों को पाटने केलिए मलबा छोड़ा गया था। कांवड़ियों के रूट पर हटवाया गया अतिक्रमण सावन में आने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देख नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को लहुराबीर से गिरजाघर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा और एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने लहुराबीर, चेतगंज, बेनियाबाग, नई सड़क, गिरिजाघर तक अतिक्रमण हटवाया। तिरपाल, पन्नी दुकान के सामने से खुलवाए गए। कई लोगों के सामान भी जब्त किए गए। अभियान के दौरान लगभग दो गाड़ी सामान जब्त किया गया। नई सड़क व बेनियाबाग को फिलहाल पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। सड़क पहले से चौड़ी दिख रही है। उधर, रथयात्रा मेला क्षेत्र को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए दुकानदारों, वेंडरों से इसका इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई। दुकान के सामने गंदगी न करने और डस्टबिन के प्रयोग की बात कही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!