अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ वाराणसी
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। ज्ञानवापी मामला लार्ड विश्वेश्वरनाथ केस की सुनवाई 12 को, आपत्ति दाखिल करने को मांगा पांच दिन का समय

वाराणसी। लार्ड विश्वेश्वरनाथ केस की सुनवाई मंगलवार को टल गई। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 जुलाई की दी है। वादी रहे स्व. हरिहर पांडेय की पुत्रियों ने आपत्ति दाखिल करने के लिए पांच दिन का समय मांगते हुए स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर अदालत ने अगली तारीख दी। सिविल जज सीनियर डिविजन प्रशांत कुमार (फास्ट ट्रैक कोर्ट) की अदालत में मंगलवार को ज्ञानवापी से जुड़े वर्ष 1991 के लार्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद की सुनवाई टल गई। वादी रहे स्व. हरिहर पांडेय की तीनों पुत्रियों की ओर से पक्षकार बनने के संबंध में प्रति आपत्ति दाखिल करने के लिए पांच दिन का समय मांगते हुए स्थगत प्रार्थना पत्र दिया गया। अदालत ने इसे मंजूर कर लिया।














Leave a Reply