• राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदला तो होगा आंदोलन – बलिया सांसद, सनातन पांडेय
बलिया सांसद सनातन पांडेय ने सोमवार को लहरतारा में डीआरएम वीके श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस दौरान कई बिंदुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि डिब्रूगढ़-नई दिल्ली वाया छपरा, बलिया 20503/20504 राजधानी एक्सप्रेस के रूट डायवर्जन की बात चल रही है।
इस ट्रेन को गोरखपुर रूट से चलाने की तैयारी है। ऐसा हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस बीच बलिया के चितबड़ागांव में रेलवे पुल और अन्य कई यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने बताया कि रूट डायवर्जन संबंधित कोई आदेश या पत्र नहीं आया है। उच्चाधिकारियों से इस मसले पर बातचीत भी की जाएगी। मुलाकात के दौरान सपा प्रदेश सदस्य राहुल दुबे, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा आदि रहे।
पूर्वांचल उपभोक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष उदय श्रीवास्तव के नवापुरा स्थित आवास पर बलिया सांसद का स्वागत किया गया। इसके पूर्व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, बाबा कालभैरव, महामृत्युंजय महादेव मंदिर में सांसद ने दर्शन पूजन किया। स्वागत में सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विकास श्रीवास्तव आदि रहे।
Leave a Reply