मेमारी में रेल प्रशासन का चला बुलडोजर अवैध रेलवे भूमि अधिग्रहण कारियो को हटाया गया
पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी देवीपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे भूमि पर अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ रेल प्रशासन द्वारा सोमवार को बुलडोजर चला। इस बुलडोजर के चलने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। रेल प्रशासन द्वारा रेलवे भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अपना व्यवसाय चला रहे लोगों और घर बनाकर रहने वालों के आशियाने और दुकानों को तोड़ दिया गया। मौके पर भारी संख्या में आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौजूद थी। वही रेलवे के अधिकारी गण भी मौजूद थे। कई दर्जन पक्के और कच्चे दुकानों और मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है की वे लोग कई वर्षों से उक्त भूमि पर अपना मकान और दुकान बनाकर रह रहे थे। आज रेल प्रशासन द्वारा हमारे सर से छत हटा दिया गया। बिना किसी पुनर्वासन के ही हम लोगों के आशियाने को तोड़ दिया गया। दूसरी ओर रेल प्रशासन का कहना है की अवैध रूप से रेलवे की भूमि पर कब्जा कर रह रहे लोगों को हटाने से पूर्व नोटिस जारी किया गया था। अंतिम दिन बीत जाने के बाद आज अवैध कब्जा के खिलाफ तोड़फोड़ चलाया गया।
Leave a Reply