Advertisement

बर्दवान में सांसद कीर्ति आजाद रथ में पहुंचे रस्सी खीच रथ यात्रा का किया शुभारंभ ।

www.satyarath.com

बर्दवान में सांसद कीर्ति आजाद रथ में पहुंचे रस्सी खीच रथ यात्रा का किया शुभारंभ ।

www.satyarath.com

बर्दवान दुर्गापुर के तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद रविवार को रथ यात्रा के मद्देनजर आलमगंज के राधा बल्लभ के घर की रथ यात्रा में भाग लिया। इस दौरान सांसद ने रथ यात्रा की रस्सी खींचकर शुभारंभ किया। मौके पर बर्दवान दक्षिण के विधायक खोकन दास, बर्दवान जिला तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष स्वराज घोष और अन्य लोगों ने भाग लिया। आज ही बर्दवान के केशवगंज दुर्गा पूजा के मद्देनजर खुटी पूजा में भी सांसद कीर्ति आजाद ने भाग लिया। इधर रथ यात्रा के मौजूद ढोल नगाड़े की धुन पर स्वय को सांसद रोक नहीं पाए भगवान जगन्नाथ की आस्था को देखते हुए वे दोनों हाथ उठाकर झूम उठे।

www.satyarath.com

सांसद कीर्ति आजाद ने इस दिन सभी को रथयात्रा की शुभकामना देते हुए कहा की ईश्वर सभी का मंगल करे। इस दिन कीर्ति आजाद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा की केंद्र की भाजपा सरकार को भगवान सद्बुद्धि दे ताकि वे बंगाल के लोगों का एक सौ दिन और आवास योजना का बकाया लौटा दे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!