Advertisement

बीकानेर-मृत व्यक्ति को कागजो में जिंदा रखकर लाखो का माल मंगवाकर धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
एक मृत व्यक्ति को कागजो में जिन्दा दिखाकर कंपनी से
लाखो का माल मंगवाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में
श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। जीएसपी क्रॉ क्रॉप साइंस प्रा.लिमिटेड के क्षेत्रीय अधिकारी राजवीरसिंह चाहर ने कितासर भाटियान निवासी बजरंग पुत्र नारायणराम पूनिया, सुरजाराम पुत्र सोहनराम पूनियां व कुंतासर निवासी कालूराम पुत्र आसाराम साहू के खिलाफ दर्ज करवाए मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कितासर भाटियान के मृतक बजरंग स्वामी पुत्र मोहनदास स्वामी के मृत होने की जानकारी के बावजूद उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग प्रयोग किया और श्रीकरणी एग्रो एजेंसी के नाम से फर्म का पंजीकरण करवा लिया। कंपनी के एरिया सैल्स मैनेजर हनुमानगढ़ निवासी विनोद पुत्र ओमप्रकाश पारीक एवं पीलीबंगा निवासी प्रदीप पुत्र कृष्णलाल को भी साथ मिलाकर षड्यंत्र पूर्वक कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप एग्रीमेंट भी मृत बजरंग स्वामी के नाम से प्राप्त कर ली। आरोपियों ने मिलीभगत से कपंनी से 24 लाख 557 रुपए का माल क्रेडिट में प्राप्त कर लियां व भुगतान नहीं अब आरोपियों ने पहचानने से मना करते हुए बकाया राशि चुकाने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!