Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में चोरों का आतंक भरे बाजार से ज्वेलर्स की दुकान के तोड़े ताले, शोर मचाने पर मौके से हुए फरार, देखे फ़ोटो वीडियो सहित पूरी खबर

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में चोरो का आतंक लगातार हो रही चोरियो से मोहलेवासियो में रोष लगातार हो रही चोरियो से नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से कस्बे में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे है अब तो कस्बे में चोरो न भरे बाजार में दुकानों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया इसी क्रम शुक्रवार अलसुबह तीन चोरों की गैंग ने गौरव पथ स्थित बिग्गाबास में रिद्धकरण सुनार की दुकान को अपना निशाना बनाया चोरों ने दुकान के ताले और गेट को तोड़ दिया व चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन चोर इस मे सफल नही पाये गनीमत ये रही की अपनी दुकान के ऊपर ही बने अपने घर मे रहते है और रिद्धकरण ज्वेलर्स एवं उसके परिजनों को आवाजें सुनाई दी जिसकी वजह से परिवार जाग गए व चोरों को देख कर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुन कर चोर वहां से भाग खड़े हुए व कस्बे में एक बड़ी वारदात होने से बच गई। रात को ही पुलिस को सूचना दी गई व एसआई धर्मपाल सहित पुलिस टीम भी मौक़े पर पहुंची। विदित रहे की अब पुनः सावे खुल रहे है और ऐसे समय मे स्वर्णकार व्यवसायियों की दुकानों में विवाह शादियों के गहने भी बड़ी मात्रा में रखें मिलते है। ऐसे में व्यापारियों ने पुलिस से चोरों पर अंकुश लगाने एंव गश्त बढ़ाने की मांग भी की है देखें पूरा वीडियो-

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!