महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना अरनोद के महिला कांउसलर ने महिला को किया जागरूक*
अर्पित जोशी रिपोर्ट
अरनोद में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना अरनोद के द्वारा महिला जागरूक किया जा रहा है
महिला कांउसलर पायल कुमावत व महिला कांउसलर राधा डिंडोर नरेगा में काम करती महिलाओं को उनकी समस्याओं के बारे चर्चा की
महिलाओं को महिला पुलिस अधिकारियों के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। उन्हें महिला अपराधों, साइबर क्राइम, आत्म सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी जा रही है।
उनके द्वारा सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया गया की आज की दुनिया में, महिला सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण विषय है जिसे समाज के हर क्षेत्र में बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
महिलाओं को एक समान दर्जे के साथ समाज के सभी क्षेत्रों में शामिल होने का मौका देना चाहिए ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकें। एक सशक्त महिला समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती है। आज की महिलाओं का जागरूक व आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है जिससे वह अपने हितों के साथ-साथ अन्य महिलाओं की और बच्चो की सुरक्षा भी कर सके। हमारी समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को एक संयुक्त प्रयास करना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्थानीय तौर पर उपलब्ध संसाधनों के लिए महिलाओं को संबंधित सेक्टरों में सक्षम बनाना चाहिए। हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को एक संयुक्त प्रयास करना चाहिए।
महिला सुरक्षा द्वारा महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, भेदभाव या यौन उत्पीड़न को चुपचाप ना सहने के प्रेरित किया और बताया गया की अरनोद थाने पर हर समय महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहती है और महिला पुलिसकर्मी द्वारा सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए व गोपनीयता बनाए रखते हुए हर संभव मदद प्रदान की जाती है। पुलिस द्वारा महिला संबंधी सभी मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाती है। उनके द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं का हौसला बढ़ाया गया और उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया गया और उनकी प्रशंसा की गई। बताया गया कि 6 महीनों में 50 से ज्यादा केस की समझाइए कर महिलाओं के घर जोड़े गये। एवं
महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की अन्य जानकारियां दी।ग्राम साथिन पिकी शर्मा भी उपस्थित रही। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला को लोन के बारे में भी बताया गया।


















Leave a Reply