Advertisement

बीकानेर-सुबोध शिक्षण संस्थान रिड़ी ने मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस देखे पूरी खबर फोटो सहित

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व धूम धाम से मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज 21 जून बुधवार को सुबोध शिक्षण संस्थान रिड़ी में आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वधान में वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया गया जिसमें स्कूल के निर्देशक सुमेर सिंह शेखावत सांवरमल शर्मा तथा विद्यालय स्टाफ महेंद्र सिंह राधेश्याम भागीरथ,सुशील,संजीत,कार्तिक सारस्वत, सहित रुकमानंद आशिष भगवती मुलाराम मनिश आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे दौरान निर्देशक सुमेर सिंह शेखावत तथा सांवरमल शर्मा ने हमारे जीवन के लिए योग के महत्व को समझाया कहा कि योग से शरीर निरोग बनता है। हम सब मिलकर स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाएं। प्रतिदिन योग,आसन करें। एलोपैथिक दवाइयों से हमें बचना है तो योग अपनाना होगा । यह हमारी भारतीय सभ्यता संस्कृति का हिस्सा है। हमें ऋषि महर्षियों के बताए मार्ग पर चलना होगा योग गुरु बाबा रामदेव का जिक्र करते हुए कहा कि आज विश्व के सभी देश योग दिवस मना रहे हैं यह उनकी देन है प्रधानाचार्य सांवरमल शर्मा ने कहा कि योग से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव एवं लाभ के बारे में बताते हुए कहा की करो योग रहो निरोग के स्लोगन को जीवन में प्रतिदिन अपनाने का संदेश दिया उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सांवरमल शर्मा निर्देशक सुमेरसिंह शेखावत व विद्यालय स्टाफ एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!