Advertisement

महराजगंज : आग की लावा की तरह तप रही है धरती,जीना हुआ मुश्किल।

www.satyarath.com

आग की लावा की तरह तप रही है धरती,जीना हुआ मुश्किल।

satyarath.com महराजगंज , सोमवार को तेज धूप,आग की लावे जैसी तपती धरती,तपन के साथ लू के थपेड़ों ने,महराजगंज वासियों को इस कदर परेशान किया,की लोग घरों से बाहर निकलने से पूरी तरह परहेज किए।

satyarath.com

जिनको बहुत जरूरी था,वही घरों से बाहर निकले, ओ भी शरीर और चेहरे को पूरी तरह ढंक कर।जून के महीने में धूप की तपिश ने अपना तेवर इस कदर दिखाया की,गर्मी और आग की आंच जैसी लू से पूरे दिन बड़े,बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे परेशान रहे।

इस महीने में टेंप्रेचर का पारा भी खूब तेजी से बढ़ रहा है। जून में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।आज सोमवार को दिन का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उमस भरी गर्मी अब बर्दाश्त से दूर होती नजर आ रही है।सोमवार 17/06/024 को सूरज भी अपना खूब तेवर दिखाया। सूरज की बेरुखी धूप ने कुछ ज्यादा ही सितम ढाया। लू से बचने के लिए लोग अपने घरों में कैद हो कर रहे।

satyarath.com

satyarath.com

जिले का खुटहा बाजार जनपद की नामचीन बाजारों में शुमार है,जो जमाने की पुरानी बाजारों में अपनी एक अलग रंग – ढंग की खास पहचान रखता है।खुटहा बाजार में सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। जहां क्षेत्र के बहुत दूर दराज इलाकों से लोग रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी करने आते हैं।लेकिन आज के दिन बाजार में भीड़ शून्य होने से रौनक गायब थी।बाजार की सड़कों पर इक्का दुक्का गिने चुने लोग ही दिखाई दिए।शहर की युवतियां भी कड़ी धूप से बचने के लिए कॉटन के हैंड गलब्स और कॉटन के फेस स्टॉल से चेहरे और हाथों को ढंक कर ही बाहर निकलीं।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541.

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!