• खेत में घास काटने गई महिला की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत ।
बीकापुर: अयोध्या आज रविवार की सुबह बीकापुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैतीकला मजरा बरौली क्षेत्र में खेत में घास काटने गई एक वृद्ध महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में जहां कोहराम मचा था तो वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी घटना के संबंध में कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि थाना हैदरगंज क्षेत्र के ग्राम बैती कला मजरे बरौली निवासी काशीराम की पत्नी विमला देवी गांव में ही मथुरा सिंह के गन्ने के खेत में घास काटने गई थी।
इसी बीच खेत में गिरे विद्युत तार महिला के दराती से टच हो गए। उसके बाद इस महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के द्वारा एंबुलेंस सीएचसी बीकापुर लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे उप निरीक्षक रजत सिंह ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Leave a Reply