Advertisement

उन्नाव – ओवर टेक करते हुए अनियंत्रित बस पलटी आधा दर्जन से अधिक सवारी घायल

ब्यूरो चीफ दीपक कुमार उन्नाव 

उन्नाव – ओवर टेक करते हुए अनियंत्रित बस पलटी आधा दर्जन से अधिक सवारी घायल

उन्नाव पुरवा रायबरेली मार्ग पर रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार बस ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। जिसमें 45 यात्री सवार थे। बस पलटने से सात यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी बिछिया में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है दिल्ली से चलकर उन्नाव होते हुए रायबरेली को जा रही एक तेज रफ्तार बस पुरवा मोड़ से आगे थाना दही क्षेत्र के ओरहर गांव के पास पहुंची ही थी कि आगे चल रहे वाहन को चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर खंती में पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार 45 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने दही थाना पुलिस और डायल 112 पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के अंदर फंसे सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिसमें सात यात्री घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से खंती में पलटी बस को बाहर निकलवाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!