सत्यार्थ न्यूज
रिपोर्टर ब्यूरो चीफ परितोष अरोरा फिरोजाबाद
फिरोजाबाद में सिंधी समाज ने शब्द कीर्तन से मनाया वरुण अवतार भगवान झूलेलाल एवं सांई जगदीश महाराज का स्थापना दिवस
संत कंवर राम दरबार निरंजन धाम में वरुण देव अवतार भगवान झूलेलाल एवं सांई जगदीश जी का स्थापना दिवस धूमधाम, हर्ष उल्लास,शब्द कीर्तन के साथ , सिंधी समाज के लोगो ने आनंद पूर्वक मनाया
सुबह नगर प्रभात फेरी निकाली गई ,उसके पश्चात शब्द कीर्तन अयोध्या से पधारे संत नितिन साई ने अपनी मंडली के साथ किया,उनके भजन सुनकर भक्त भाव विभोर होकर झूम कर नाचने लगे
इस भक्ति भाव कार्यक्रम में
भारतीय सिंधु सभा प्रदेश अध्यक्ष नानक वासवानी, बेबू खेमानी ,मोहन सोनी ,सुरेश लालवानी, सोनी कन्हेयानी ,सुरेश कन्हेयानी, विनोद कृपलानी ,हीरा लालवानी ,आकाश आनंदानी उपस्थित रहे,
शब्द कीर्तन,भोग,अरदास के बाद अयोध्या से पधारे संत ने सभी भक्तो को अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन करने को कहा,वहा आश्रम में सभी के रहने की व्यवस्था रहेगी
उसके पश्चात मंदिर के बाहर शरबत प्रसाद बांटा गया और मंदिर के अंदर लंगर बांटा गया
**
रिपोर्टर ब्यूरो चीफ परितोष अरोरा फिरोजाबाद
सत्यार्थ न्यूज














Leave a Reply