अंकित तिवारी बलिया
बलिया में टीडी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली

बलिया: शहर के बहादुरपुर के पास शनिवार की देर शाम गोली लगने से टीडी कालेज के छात्रनेता शिप्रान्त सिंह गौतम गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
टाउन महाविद्यालय के छात्रनेता शिप्रान्त सिंह गौतम निवासी हनुमानगंज शनिवार को किसी काम से मुख्यालय आये थे, जहाँ से देर शाम घर लौटते समय बहादुरपुर के पास किसी ने उन पर फायर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।














Leave a Reply