Advertisement

सोनभद्र – सोनभद्र से सपा ने छोटे लाल सिंह खरवार को बनाया प्रत्याशी

सोनभद्र से सपा ने छोटे लाल सिंह खरवार को बनाया प्रत्याशी

आधा दर्जन लोगों को पछाड़कर छोटे लाल खरवार ने मारी बाजी,

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र राबर्ट्सगंज सुरक्षित सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले के जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पूर्व विधायकों से गहरी
विचार विमर्श करने के बाद पूर्व सांसद छोटेलाल सिंह खरवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर सबको चौंका दिया है।
सोनभद्र से सपा ने पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद,पूर्व विधायक चकिया जितेंद्र कुमार पूर्व विधायक राबर्ट्सगंज परमेश्वर दयाल और युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धंगार को दरकिनार कर भाजपा के पूर्व सांसद छोटेलाल सिंह खरवार पर दांव लगाया है जातीय समीकरण को देखते हुए सोनभद्र से छोटे लाल सिंह खरवार की जीत निश्चित मानी जा रही है।

छोटे लाल सिंह खरवार को सपा ने प्रत्यासी घोषित कर दुद्धी विधान सभा उप चुनाव में भी विजय सिंह गोंड की जीत के कयास लगाए जा रहे हैं दुद्धी विधान सभा में भी खरवार मतदाताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी है।
अब देखना है सपा सोनभद्र के नेता जिनको टिकट नही मिल पाया है वो लोग पार्टी के प्रति समर्पित भाव से छोटेलाल सिंह खरवार को जिताने का कार्य करते है या छोटेलाल सिंह खरवार को अंदरूनी कलह झेलनी पड़ती है।
जो भी हो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोनभद्र से छोटे लाल सिंह खरवार को प्रत्याशी घोषित कर जीताऊ दांव तो चल दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!