Advertisement

सोनभद्र – गिरीश पाण्डेय ने पूर्वांचल नव निर्माण मंच का छोड़ा साथ । इंडिया गठबंधन के लिए मांगेंगे वोट।

गिरीश पाण्डेय ने पूर्वांचल नव निर्माण मंच का छोड़ा साथ ।

इंडिया गठबंधन के लिए मांगेंगे वोट।

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830


सोनभद्र, पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी द्वारा एनडीए गठबंधन को समर्थन देने से पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने किनारा करते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच छोड़कर इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान किया है।

गिरीश पाण्डेय ने कहा कि श्रीकांत त्रिपाठी उनके राजनीतिक गुरु हैं लेकिन भाजपा सरकार में जन सुनवाई का अभाव रहा है सरकार न तो किसानों की सुन रही है और न ही बेरोजगारों की सुनवाई हो रही है। मंहगाई मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में एनडीए गठबंधन को समर्थन देने की सोचना देशहित में बड़ा घात करने के समान है। गिरीश पाण्डेय ने कहा मोदी सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए लगातार धर्म को बीच में लाकर राजनीति कर रही है। श्री राम जी मुक्ति का साधन हैं लोगों को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा हैं। राम जी के नाम पर चंदा तो दिया जा सकता है लेकिन वोट भूलकर भी नहीं देना चाहिए लोगों को। गिरीश पाण्डेय ने कहा अबकी बार सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित है वो इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार प्रसार करते हुए वोट देने की अपील करेंगे लोगों के बीच जाकर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!