Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ के 143वें स्थापना दिवस पर इस बार होंगे भव्य कार्यक्रम समारोह समिति की बैठक हुई आयोजित

न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ की स्थापना संवत 1939 , जेठ बदी 3 को हुई। इस वर्ष श्रीडूंगरगढ़ शहर का 143 वा स्थापना दिवस 26 मई 2024, रविवार के दिन है।श्रीडूंगरगढ़ शहर के 143 वें स्थापना दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर श्रीडूंगरगढ़ स्थापना समारोह समिति की एक अहम बैठक मंगलवार रात मुख्य बाजार में आयोजित की गई।बैठक में श्रीडूंगरगढ़ शहर के 143 वें स्थापना दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर समिति सदस्यों ने विचार विमर्श कर 25 मई को शहर के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य बाजार में गौरव पथ रोड़ पर विशाल समारोह आयोजन का निर्णय लिया। बैठक में समिति के सदस्यों को अलग अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान बैठक में ओमप्रकाश गांधी, विमल भाटी, रणजीत पारीक, मनोज डागा, संतोष बोहरा, मूलचन्द स्वामी रामप्रताप सारस्वत, शेरसिंह, गोविंद सारस्वत, दीनदयाल माली एवं दीपक पांडिया उपस्थित रहे। श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस के इस समारोह का आयोजन भामाशाहों के आर्थिक सौजन्य किया जायेगा इसलिए क्षेत्र के हर नागरिक किसी भी रूप में समिति से सम्पर्क कर अपनी सहभागिता निभा सकता है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!