Advertisement

बीकानेर-विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के निजी सहायक के साथ मारपीट चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
विधायक के निजी सहायक के साथ मारपीट करने की खबर सामने आयी है। मामला बाड़मेर से जुड़ा है। जहां पर शिव से निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के निजी सहायक के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने और हवालात में बंद कर दिया गया। जिसके बाद एसपी ने प्रारंभिक जांच के बाद सदर थाने के हेड कांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह भाटी के कर्मचारी
धर्मवीर सिंह निवासी उडंखा बीती रात को ऑफिस से बाइक पर अपने गांव की तरफ जा रहा था। इस पुलिस ने बाइक को रुकवाकर डॉक्यूमेंट पूछे,नहीं होने पर बाइक को जब्त कर सदर थाने लेकर आए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!