Advertisement

बीकानेर-अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा, तलाशी में कार में मिली पिस्टल

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
सेरुणा थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। ये युवक नाकाबंदी पर रुकने के बजाय वापस मुड़कर भागने की कोशिश में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। सेरुणा थाने के पास नाकाबंदी के दौरान बीकानेर की तरफ से एक सफेद कार आती हई दिखाई दी। जिसको पलिस ने रुकने का इशारा किया तो गाडी चालक हडबडा गया। वो न तो गाड़ी रोक पाया और न नाकेबंदी तोड़ने की हिम्मत कर पया। उसने वापस कार घुमाकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आगे डिवाइडर लगाकर कार को रुकवा लिया। उक्त हुंडई कार के चालक हरवीर पुत्र सीताराम जाट उम्र 50 साल निवासी मोमासर बास श्रीडूंगरगढ पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ जिला बीकानेर को चैक किया गया। कार में एक अवैध हथियार पिस्टल मय 04 जिन्दा कारतुस मिले। इस पर हरवीर को गिरफ्तार किया गया। परिवहन में काम ली गई हुंडई कार को जब्त किया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक चैनदान को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी एसआई पवन कुमार, एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल महावीर, लूणाराम, चालक अजयराज की विशेष भूमिका रही। क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!