Advertisement

बहराइच ,चुनावी रंजिश के चलते , ग्राम प्रधान के ससुर की हुई हत्या

www. Satyarath.com

संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला

बहराइच

चुनावी रंजिश के चलते , ग्राम प्रधान के ससुर की हुई हत्या
www. Satyarath.com विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत नेठिया की ग्राम प्रधान के ससुर की खेत में अज्ञात लोगों ने पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। ग्राम प्रधान की  ससुर रात में गेहूं के फसल की रखवाली के लिए गए थे। सुबह वह खेत में बने फूस के मकान में औधे मुंह पड़े मिले। जिला अस्पताल लेकर आए, यहां इलाज शुरू होते ही मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। www. Satyarath.comविशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेठिया की ग्राम प्रधान आरती देवी हैं।

प्रतिदिन की तरह बुधवार रात को ग्राम प्रधान के ससुर राम प्रसाद चौहान (65) पुत्र खिरोधार मकान से 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में फसल की रखवाली के लिए गए। इसके बाद वह खेत के पास बने मकान में ही सो गए। बृहस्पतिवार सुबह रामप्रसाद की पत्नी सुखिया देवी मोबाइल चार्ज पर लगाने के लिए पति के पास गई तो देखा कि पति औंधे मुंह बिस्तर पर पड़े हुए हैं, चेहरे से खून निकल रहा है। इस पर महिला ने शोर मचाते हुए परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में सुबह पांच बजे भर्ती कर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में मौत हो गई। ग्राम प्रधान के जेठ प्रधान प्रतिनिधि बच्चन चौहान ने प्रधानी के रंजिश में गांव निवासी पूर्व प्रधान श्रीचंद्र, अभिषेक, विवेक, आनंद, मोटे और अनूप के अलावा एक महिला पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। 
प्रधान प्रतिनिधि पर भी हुआ था हमला
प्रधान प्रतिनिधि बच्चन चौहान ने बताया कि विपक्षी 25 वर्ष से प्रधानी चला रहे थे। बीते चुनाव में हराने के बाद से ही सभी खुन्नस रख रहे हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व उसके ऊपर भी जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह घायल हुआ। पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया, लेकिन विवेचना में केस हटाते हुए धारा 308 कर दिया। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। 

तीन दिन से मुखबरी कर रही थी महिला

मृतक वृद्ध के पुत्र प्रधान प्रतिनिधि बच्चन चौहान ने बताया कि उसके पिता की हत्या के लिए चुनाव में खड़ी महिला द्वारा तीन दिनों से पल पल की जानकारी पूर्व प्रधान श्री चंद्र को दी जा रही थी। इसकी भनक उसके घर आने पर लगी थी। उसी की मुखबिरी पर हत्या कर दी गई।www. Satyarath.com

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!