नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोकने पर भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश, नगवां से वैनी बाजार तक निकाली पदयात्रा
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को विपक्ष द्वारा रोके जाने के विरोध में भाजपा नगवां मंडल महिला मोर्चा ने बुद्धवार को ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली। पदयात्रा नगवां ब्लॉक परिसर से शुरू होकर वैनी बाजार में जनसभा के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा श्रीमती कुसुम शर्मा* रहीं। *विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती पुष्पा सिंह* तथा नगवां ब्लॉक प्रमुख श्री आलोक सिंह उपस्थित रहे।
2 किमी तक गूंजे नारे, विपक्ष पर साधा निशाना
सायं 4 बजे ब्लॉक परिसर से सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पदयात्रा शुरू की। “नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “33% आरक्षण लेकर रहेंगे”, “विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ” जैसे नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। लगभग 2 किमी की पदयात्रा के बाद वैनी बाजार में नुक्कड़ सभा हुई।
मुख्य अतिथि कुसुम शर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को उसका हक देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया। लेकिन विपक्ष ने लोकसभा में इसे रोककर अपना महिला विरोधी चरित्र उजागर कर दिया। विपक्ष को सिर्फ वोट के समय बहन-बेटी याद आती हैं, अधिकार देने की बारी आई तो इनका चाल-चरित्र सामने आ गया। भाजपा चुप नहीं बैठेगी, हर गांव-गांव तक विपक्ष की इस साजिश को पहुंचाएंगे।”
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा, “विपक्ष चाहे जितना रोड़े अटकाए,नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार महिला आरक्षण लागू करके रहेगी। विपक्ष ने हमेशा महिलाओं को सिर्फ नारे में रखा, काम में नहीं। आज जब मोदी जी महिलाओं को सदन में भागीदारी दे रहे हैं तो इन्हें तकलीफ हो रही है। नगवां की मातृशक्ति इसका जवाब देगी।”
ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोकना सिर्फ एक बिल रोकना नहीं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों के सपनों को रोकना है। नगवां ब्लॉक की हर महिला के साथ मैं खड़ा हूँ। विपक्ष को जनता 2027 में जवाब देगी। पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो विकास की गति भी दोगुनी होगी।”
इस दौरान जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी,तारा देवी,रंगीता देवी,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता देवी,कार्यक्रम की संयोजक मंडल मंत्री उर्मिला साहनी,सलिता देवी,रूपा पटेल,नीलम जायसवल,पूनम पासवान,कौशिल्या देवी,गिरिंदा गिरी,पुष्पा शर्मा,उषा देवी,परमशिला, चंपा,विफनी,सीता देवी,नीलू,सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं व भाजपा नगवां मंडल अध्यक्ष लक्षन देव खरवार,उपाध्यक्ष देवी सिंह,अवधेश पटेल,महामंत्री ओम प्रकाश जायसवाल, महेश पटेल,वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल,रमाकांत पटेल,अनिल जायसवाल, श्यामबिहारी चौबे,नंदलाल चंद्रवंशी,समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहीं।














Leave a Reply