दुकानदारों द्वारा सड़क के दोनों तरफ किये गये अतिक्रमण के कारण लगता है जाम।
ई-रिक्शा वालों को अकेले जाम के लिए दोषी करार देना ठीक नहीं – गिरीश चन्द्र पाण्डेय
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र, एक तरफ बाजार में लगने वाले जाम के लिए ई-रिक्शा वालों को दोषी ठहराते हुए नगर पालिका परिषद रावर्ट्सगंज व्यापार मंडल के नेताओं ने ई-रिक्शा परिचालन नियम बनाकर कराने की मांग सोनभद्र ज़िला प्रशासन से करते हुए ई-रिक्शा कलर कोडिंग और एरिया निर्धारण कराने की बात कही गई है। व्यापार मंडल की मानें तो नगर में लगने वाले जाम के पीछे ई-रिक्शा ही ज्यादा जिम्मेदार है।
व्यापार मंडल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बाजार में जाम का कारण ई-रिक्शा नहीं बल्कि बाजार में दुकानदारों द्वारा दोनों तरफ किया गया अतिक्रमण जिम्मेदार है जाम लगने के पीछे। गिरीश पाण्डेय ने कहा यदि बाजार में दुकानदारों का अतिक्रमण हटा दिया जाएगा तो आवागमन निर्बाध रूप से जारी रहेगा। गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने कहा ई-रिक्शा आज 70 प्रतिशत से अधिक माताओं बहनों और भाईयों के बाजार आने जाने का मुख्य साधन है। माताएं बहनें सामान वगैरह लेकर घर पहुंच जा रहीं हैं कम खर्च में। ई-रिक्शा परिचालन में नियम बनाकर एरिया निर्धारण करने से चालकों का दोहन तो बढ़ेगा ही यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मंच के नेता
गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से नगर पालिका परिषद में दुकानदारों द्वारा पटरियों पर किये गये अतिक्रमण को खाली कराने की मांग करते हुए ई-रिक्शा वालों के लिए सड़क किनारे दो दो चार-चार की संख्या में ई-रिक्शा खड़ी करने की व्यवस्था जनहित में सुनिश्चित करने की मांग किया है जिला प्रशासन से















Leave a Reply