नगवां ब्लॉक में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं
खंड विकास अधिकारी के कार्यालय बंद मिला,
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकास खण्ड नगवां में आजकल कार्यालय में लग भग 12 बजें दोपहर तक कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे इस तपती धूप में लोग अपनी समस्या को लेकर के ब्लॉक मुख्यालय पर उम्मीद के साथ आते हैं की वहां पर हमारे समस्या का समाधान बड़े साहब के द्वारा करा दिया जाएगा लेकिन वहां पहुंचे पर पता चलता की दोपहर 12 बजें तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं मिलते लोगों को मायुस होकर के धधकती धुप में वापस जाना पड़ता आज कल लोगों के पास खास कर पीने पानी की समस्या ज्यादे देखने को मिल रही है सूत्रों ने बताया कि ब्लॉक में पेय जल सम्बंधित टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है लेकिन उस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति सन्तोष जनक जबाब नहीं देता कहने को तो टोल फ्री नंबर चौबिस घंटे संचालित है लेकिन 11 बजे के बाद ही फोन रिसीव किया जाता है।
सरकार लाख दावे करले लेकिन अधिकारियों के ऊपर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है ग्रामीण न्याय की उम्मीद लिए समस्याओं के समाधान हेतु ब्लॉक में आते है लेकिन ऑफिस कार्यालय में ताला लगा देख मायूस होकर वापस लौट आते है जबकि इस भीषण गर्मी में अधिकतर मामले पेयजल को लेकर ही आ रहे है जल जीवन मिशन भी असफल साबित हो रही है ग्रामीणों को पीने के लिए पानी के लाले पड़े है उधर ब्लॉक के अधिकारी घर पर ही एसी कूलर का आनंद ले रहे हैं ऐसे में शिकायत करने वालों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।















Leave a Reply