Advertisement

सोनभद्र – जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”- अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना करमा का किया निरीक्षण*

 

 

 जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”- अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना करमा का किया निरीक्षण*

 

* अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर सुनी गयी जनता की समस्याएं*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आज दिनांक 25.04.2026 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन  ऋषभ रुणवाल द्वारा थाना करमा पर जन समस्याओं को सुना गया तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारीगण द्वारा सम्बन्धित थानों पर जनता की समस्याएं सुनी गयी। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि भूमि सम्बन्धी समस्त प्रकरणों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

जनपद में पूर्व से पुलिस से सम्बन्धित 10 व राजस्व से सम्बन्धित 85 प्रार्थना पत्र लम्बित थे एवं आज के दिन प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्रों में पुलिस से सम्बन्धित कुल 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग से सम्बन्धित कुल 72 प्रार्थना पत्रों में से 73 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना करमा का निरीक्षण*

 

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल द्वारा थाना करमा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, बैरक एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने एवं शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!