Advertisement

सोनभद्र -*आस्था पब्लिक स्कूल का हुआ भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी इंग्लिश मीडियम की शिक्षा*

*आस्था पब्लिक स्कूल का हुआ भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी इंग्लिश मीडियम की शिक्षा*

 

 

*नगवां ब्लॉक के पटवध में स्थित है स्कूल, पीजी से कक्षा आठ तक की होगी पढ़ाई*

 

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

सोनभद्र विकास खंड नगवां के पटवध में स्थित आईटीआई विद्यालय के परिसर में आस्था पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सोनभद्र के जिला अध्यक्ष मनोज देव पांडेय रहे।

बता दें कि अति पिछड़ा क्षेत्र नगवां में आस्था पब्लिक स्कूल के खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी देखी जा रही है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज देव पांडेय ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि अति पिछड़ा क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम की विद्यालय खुलने से उन अभिभावकों को सहूलियत मिलेगी जो अपने बच्चों के शिक्षा के प्रति चिंतित या प्रतिबद्ध है उनकी सोच के हिसाब से अब उनके बच्चें नजदीक में ही अंग्रेजी मीडियम की शिक्षा प्राप्त करेंगे जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र के तमाम लोगों अभिभावकों को आस्था पब्लिक स्कूल में दाखिला कराने की भी अपील की साथ ही मुख्य अतिथि ने पूरे विद्यालय स्टॉफ के साथ विद्यालय परिसर में तुलसी का पौधा भी लगाया।

स्कूल के प्रबंधक सुनील त्रिपाठी ने कहां की हमारे स्कूल में बच्चों को इंग्लिश मीडियम से शिक्षा दी जायेगी हमारे स्कूल में पीजी से कक्षा आठ तक की पढ़ाई की जाएगी जिसमे बच्चों को कंप्यूटर की भी शिक्षा शामिल है विद्यालय परिसर में बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए खेल मैदान भी है हमारे विद्यालय की पाठ्य पुस्तके ज्यादा महंगी नहीं है ।

प्रधानाचार्य दीपेश क्षेत्री ने बताया कि हम बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के प्रति वचनबद्ध है विद्यालय का पूरा शिक्षक स्टॉप बच्चों के सर्वांगीण विकास व उनको अच्छी शिक्षा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा हम लोग अच्छी शिक्षा के प्रति निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मंडल महासचिव संतेश्वर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सोनभद्र सत्यनारायण मौर्य,शिक्षक सुमित सक्सेना, विवेक उपाध्य,मनोज सर, पलक त्रिपाठी,शिवांगी शुक्ला,सहित क्षेत्र के जाने माने संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!