Advertisement

सोनभद्र -डी बी ए द्वारा मानवाधिकार न्यायालय सोनभद्र का गठन करने की मांग –

डी बी ए द्वारा मानवाधिकार न्यायालय सोनभद्र का गठन करने की मांग –

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

सोनभद्र 18 अप्रैल 2026 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने माननीय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश महोदय जनपद सोनभद्र को एक पत्र देकर मांग किया कि उत्तर प्रदेश के शासन की अधिसूचना संख्या -ए -20/सात -न्याय -8-05-36-जी /2000 लखनऊ दिनांकित 25 मई 2005 के अनुसार जनपद में अपर जिला जज कोर्ट संख्या- एक को न्यायालय मानवाधिकार न्यायालय का अधिकार प्राप्त है, लेकिन अपर जिला जज कोर्ट नंबर 1 मानवाधिकार न्यायालय के रूप में अभी तक कार्य नहीं कर रहा है और ना ही मानवाधिकार से संबंधित कोई अलग से कार्यालय है उपरोक्त स्थिति को देखते हुए आपसे अनुरोध है कि अपर जिला जज कोर्ट संख्या एक को मानव अधिकार न्यायालय के रूप में कार्य करने के लिए निर्देशित करने की कृपा करें साथ ही इसका अलग कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग की जिसे न्यायालय कार्य सुचारू रूप से कार्य कर सके! जिससे यहां पर मानवाधिकार से संबंधित केस न्यायालय में दाखिल कर अपने मानवाधिकार हनन रुक सके ! इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, अमित वर्मा, टीटू प्रसाद गुप्ता एड,

अरुण कुमार गुप्ताएड,आदर्श पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!