Advertisement

सोनभद्र – *गो-तस्करी पर कड़ा प्रहार, 04 शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार, एक अदद पीकप वाहन से 12 गोवंश बरामद*

 

 

*गो-तस्करी पर कड़ा प्रहार, 04 शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार, एक अदद पीकप वाहन से 12 गोवंश बरामद*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में गो-तस्करी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक  अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल  राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल श्री बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

 

दिनांक 07/08.04.2026 को रात्रि गश्त के दौरान चौकी शिवद्वार क्षेत्र में 04 नफर गो-तस्कर अभियुक्तों को 12 अदद गोवंश (09 बछिया व 03 बछड़ा) को पिकअप वाहन पर वध हेतु लोड करते समय गिरफ्तार किया गया। मौके से 02 अन्य अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। जिनकी तलाश जारी है। बरामद पिकअप वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है। इस संबंध में थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –*

1. चांद मोहम्मद उर्फ सोनू उर्फ डब्बू पुत्र शिराजुद्दीन उर्फ कल्लू निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष।

2. चांद बाबू उर्फ चन्दा पुत्र मलऊ निवासी बेलवनिया थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष।

3. जमालुद्दीन पुत्र सुलेमान निवासी गुरुवल थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष।

4. संदीप कुमार मौर्य पुत्र जगराम मौर्य निवासी तीनताली थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष।

 

*वांछित अभियुक्तगण –*

1. आसिक रजा उर्फ नेता पुत्र मुस्तफा निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र।

2. मजीब उर्फ मण्डी पुत्र मुन्नू धुनिया निवासी बेलवनिया थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

 

*बरामदगी –*

• 12 अदद गोवंश (09 बछिया व 03 बछड़ा)

• 01 अदद पिकअप वाहन संख्या UP64 CT 1108

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*

1. उ0नि0 कवीन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी शिवद्वार, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।

2. उ0नि0 बृजेश राय, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।

3. हे0का0 महेन्द्र कुमार, चौकी शिवद्वार, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।

4. हे0का0 रणजीत सिंह, चौकी शिवद्वार, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।

5. हे0का0 विपिन कुमार, चौकी शिवद्वार, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।

6. हे0का0 राजेश सिंह यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।

7. हे0का0 रामनारायण यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।

8. हे0का0 आशुतोष राय, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!